राजगढ़ : - दिनांक 14 /01/ 2018 को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सिमाला प्रसाद द्वारा जिले के समस्त थाना को निर्देशित किया गया था कि जिले में अवैध शराब बेचने वालो,सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वालों एवं जुआ सट्टा खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे आदेश पालन में जिले के 19 थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारियों द्वारा संपूर्ण जिले में जगह-जगह कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा 97.74 लीटर पक्की शराब बेचते हुए 24 व्यक्तियों को अलग अलग जगहों से पकड़ा गया तथा इनके कब्जे से 97.74 लीटर अवैध पक्की शराब जप्त की गई है तथा 213 लीटर कच्ची शराब 50 लोगों से अलग-अलग जगहों से अवैधरुप शराब बेचते हुए पकड़ा जाकर जप्त की गई है जिसकी कुल कीमत 38,310 रु, है तथा 8 लोगों को जुआ सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया है तथा इनके कब्जे से 2300 रुपये नगद तथा ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए हैं और 16 लोगों को सार्वजनिक जगह पर शराब पीते हुए ,पिलाते हुए पकड़ा जाकर इनके खिलाफ 34, 36 आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं इस तरह जिले में कुल 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके खिलाफ 34 आबकारी एक्ट और 13 जुआ एक्ट 34,36 आबकारी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है जिन्हें पृथकसे चालान के साथ न्यायालय पेश किया जाएगा|