रेहटी नगर में श्वेतांबर जैन समाज ने नगर में दो कन्याओं का वर घोड़ा निकाला। इस वर घोड़े में बहन कु भावना धारीवाल पुत्री वीरेंद्र कुमार माता कुसुम धारीवाल आष्टा और बहन कु तृप्ती कोठारी पिता नेमीचंद्र कुठारी माता सुजाता कोठारी निवासी बनापुरा का वरघोड़ा निकाला। जिसमें दीक्षार्थी बहनों ने बर्षीदान किया। यह वरघोड़ा नगीन चंद्र कोठारी के निवास स्थान गांधी चौक रेहटी से बजरंग चौक होलीटेकरा, बस स्टैंड होकर शासकीय कन्याशाला के सामने से तलैया मार्ग, जैन मंदिर पहुंचा। दोनो कन्याओं का फलों से तुलादान किया गया। वर घोड़े में दोनो कन्याओं ने उपभोग में ले जाने वाली वस्तु धन, अन्न को दोनो हाथो से जनता में बांटा। यह दोनो कन्याएं भोग विलास की सारी वस्तुएं त्यागकर साधना लेने जा रही हैं। आष्टा में होगी १४ मार्च को साधना भावना धारीवाल की साधना आष्टा नगर में १४ मार्च को संपन्न होगी। वहीं तृप्ती कोठारी की दीक्षा बारामीत(महाराष्ट्र) में २१ जनवरी को होगी। स्मरण रहे कि नगर में जैन संतो की दीक्षा पूर्व में भी कोठारी परिवार की प्रीति कोठारी ने थी। तब भी नगर में बर घोड़ा निकाला गया था। वर घोड़ा में भारी संख्या में जैन समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे। और बहन तृप्ती और भावना द्वारा लुटाए गए धन, धान्य आभूषण को प्रसाद रूप में गृहण किया। आत्मीय स्वागत के साथ दोनो कन्याओं का जोरदार स्वागत नगर में किया गया