सिहोर रेहटी शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शासकीय व अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें प्रात: ११ बजे छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। जिसकी विधि रेडियो पर बताई गई।  तथा शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपने विचार रखें। उन्होंनो ने बताया कि सूर्य नमस्कार केवल एक दिन में ही चमत्कार नही कर सकता है। अगर हमें स्वस्थ्य रहना है तो यह प्रतिदिन करना पड़ेगा। सूर्य नमस्कार ऐसी गतिविधि है जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। वहीं शासकीय बालक और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर, पार्षद अनिल जिराती, राजीव शर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के सभी गांवों में सूर्यनमस्कार विधिवत मनाया गया।