राजगढ़ ब्यावरा आज दिनांक 11. 1. 2018 को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सिमाला प्रसाद के समक्ष ब्यावरा के जागरुक नागरिकों द्वारा यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होने संबंधी शिकायतें लगातार की जा रही थी इन्ही शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ब्यावरा शहर को यातायात बाधा मुक्त करने हेतु विशेष मुहिम चलाते हुए आज यातायात थाने के थाना प्रभारी अनिल बामनिया, सूबेदार देवेंद्र ,योगेंद्र मरावी तथा यातायात के 17 प्रधान आरक्षक, आरक्षकों के साथ एवं पुलिस लाइन राजगढ़ से 20 आरक्षकों का बल एवं ब्यावरा शहर से 4 विवेचक तथा दो आरक्षक कुल 45 का बल प्रातः 10:00 बजे ब्यावरा पहुंचा एवं सराफा बाजार, कपड़ा बाजार ,मेन मार्केट में यातायात थाना द्वारा घेराबंदी कर रोड को जाम करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई सख्त कार्रवाई को देखकर मार्केट में अफरा-तफरी एवं कार्यवाही होने की आशंका में लोग यातायात फोर्स को देखकर इधर-उधर भागने लगे किंतु यातायात थाना प्रभारी अनिल बामनिया द्वारा पूरे मार्केट को घेराबंदी कर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई जिसमें 25 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 12000 का सम्मान शुल्क वसूला का तथा वहां छोड़कर भाग गए 25 वाहनों की चाबी ले ली गई तथा 20 दोपहिया वाहनों की हवा बॉल बाड़ी सहित निकाली गई तथा 12 चार पहिया वाहन जो यातायात में अवरुद्ध बने हुए थे उनकी भी चारों पहियों की हवा निकाल दी गई तथा ब्यावरा शहर के बल द्वारा दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने फैलाए हुए अतिक्रमण के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट में 25 प्रकरण 25 लोगों के खिलाफ बनाया जाए ,बाद कार्यवाही के फोर्स द्वारा रोड मार्च करते हुए पूरे ब्यावरा शहर में पैदल मार्च किया गया । यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और हर बड़े कस्बो में जहां यातायात अवरुद्ध होता है वहां यह घेराबंदी कर यातायात द्वारा कार्रवाई की जाएगी आज की कारवाई से ब्यावरा के नगरवासी काफी प्रसन्न हुए तथा राजगढ़ पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद को विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। की
यातयात थाना राजगढ़ की ब्यावरा में सख्त कार्यवाही