राजगढ़ 10 जनवरी/ सी.एम. हेल्पलाईन के आवेदनों का झुझारूपन से निराकरण करें। यह बात आज आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री कर्मवीरशर्मा ने कही। उन्होंने कड़ेष्षब्दों में सी.एम. हेल्पलाईन के लंबित आवेदनों का निराकरण करने तथा सी.एम. हेल्पलाईन के आवेदकों से पूर्ण संतुष्टि एवं आत्म मूल्यांकन कर निराकरण करने के निर्देष दिए। उन्होंने सी.एम. हेल्पलाईन के 100 दिवस से लंबित समस्त आवेदन एवं बढ़ते सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लेने और उनका निराकरण करने संबंधितो को निर्देषित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण एल-1 एवं एल-2 स्तर से उपर नहीं जाए। न्याय की भावना से कार्य करें और व्यक्ति विषेष के सी.एम. हेल्पलाईन के आवेदको का पूर्ण ईमानदारी से समाधान करें। उन्होंने कहा कि जिला लेबल के अधिकारी और निचले स्तर के कर्मचारियों से कार्य कराने तथा कार्ययोजना बना के कार्य को प्राथमिकता से कराएं यह भी सुनिष्चित करने निर्देषित किया। उन्होेंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने सी.एम. हेल्पलाईन के बढ़ते प्रकरणों का 7 दिवस में निराकरण करे और दिये गये निर्देषों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कृषि उपज मंडी के भावांतर भुगतान योजना, लोक षिक्षण, उच्च षिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग को निर्देषित किया किया कि समय-सीमा में आंतरिक भावना तथा न्याय की प्रवृत्ति रखते हुए सी.एम. हेल्पलाईन के समस्त प्रकरणों का निराकरण करें। इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय तथा हर्षोल्लास के साथ बनाने के लिये सभी विभागों के कार्यलय प्रमुखों को निर्देष दिए कि वे अपने दायित्वों तथा सौपें गए कार्यो का पालन करना सुनिष्चित करें एवं गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को गरिमामय तरीके से मनाये जाने हेतु समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस समारोह में सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के उत्कृष्ट एवं विषिष्ट कार्य को देखते हुए उनका नाम गणतंत्र दिवस समारोह में पुरूस्कृत करने के लिये भेज सकते है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से अधिकारियों-कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा वह उत्साहित होता है। उन्होंने निर्देषित किया कि समारोह को गरिमामय बनाने के लियें देषभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा विभिन्न योजनाओं सें संबंधित चलित झाकियां एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता तथा सामाजिक कुरीतियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिससे समाज में अच्छा संदेष जाएं, ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने संबंधितों को निर्देष दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में ‘‘प्रोजेक्ट अभ्युदय‘‘ के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास तथा आवास से संबंधित सभी आवष्यक हितलाभ हितग्राहियों को मिले यह सुनिष्चित करने निर्देष दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मृदा परीक्षण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की भी समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण सिंह, अपर कलेक्टर श्री राजेष जैन सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।