जीरापुर: सुसनेर -जीरापुर मुख्य सड़क पर मोडी- माणा के बीच मे कार एवं बाईक की आमने सामने जबरजस्त भिडंत हुई ।जिसमें बाईक एवम कार सवार लोगो को चोटे आई । पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार खिलचीपुर निवासी सुरेन्द्र व्यास एवं उनकी पत्नी ममता व्यास उज्जैन से खिलचीपुर आ रहे थे वही जीरापुर की और से सुसनेर कि और जा रहे बाईक सवार की बाईक कार में अचानक जा धुसी ।डायल 100 को बुलाकर बाईक सवार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सुसनेर ले जाया गया ।जहा उन दोनो का प्राथमिक उपचार शुरू किया ।वही सुरेंन्द्र व्यास एवं उनकी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जीरापुर लाया गया जहा उनका प्राथमिक उपचार चल रहा हे जिनको सिने व हाथ मे गंभीर चोटे आई है।श्रीव्यास शासकीय कन्या हाई सेकण्डरी स्कूल मे शिक्षक के पद पर पदस्थ है।कार मे अन्दर लगे बम्फर की वजह से बाल बाल बचे।