रेहटी -अभिभाषक संघ रेहटी ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन तहसीलदार रेहटी को पुलिस अधिकारी पूजा सिंह राजपूत द्वारा सार्वजनिक रूप से अधिवक्ता से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का लेकर सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि ७ जनवरी को अधिवक्ता सुनील दुवे अपने पक्षकार राधाशरण नायक निवासी भोपाल के साथ कारित घटना के संबंध में पुलिस थाने रेहटी में शिकायत दर्ज कराने गए थे। जहां संबंधित सव इंसपेक्टर पूजा सिंह राजपूत को घटना तथा न्यायालीन आदेश के संबंध में अवगत कराने पर पुलिस अधिकारी पूजा सिंह राजपूत द्वारा अधिवक्ता सुनील दुवे से अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर कहा गया कि वकील साहब आप अपना ज्ञान मत बघारो। अपना ज्ञान अपने पास ही रहने दो। पुलिस को वकीलों के ज्ञान की आवश्यकता नही है। हमें कानुन से कुछ नही लेना, हम वही करेंगे जो हमें करना है। इसको लेकर अधिवक्ता गोविंद रघुवंशी, सुनील दुवे, चंद्रकिशोर यादव, वीरेंद्र यादव, पुनीत यादव, आशिष मंडलोई, सुमेर सिंह मुकाती, योगेश पांडे ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वहीं उन्होने पुलिस अधिकारी द्वारा सार्वजनिक रूप से अधिवक्ताओं से किए गए दुव्र्यवहार के संबंध में माफी मांगे। अन्यथा हमें उग्र आंदोलन के साथ ही अन्य आवश्यक कार्रवाई करने को बाध्य होना पड़ेगा। अधिवक्ताओं न इसकी प्रतिलिपि पुलिस अधिक्षक सीहोर, थाना प्रभारी रेहटी, अधिवक्ता अध्यक्ष सचिव परिषद जबलपुर को भेजी है।
सिहोर रेहटी महिला एस आई द्वारा वकील से सार्वजनिक रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने के विरोध में अभिभाषक संघ ने सौपा ज्ञापन