रेहटी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक रविवार को बागवान गार्डन में पांचजन्य पथसंचलन रविवार २८ जनवरी भेरूंदा (नसरूल्लागंज) में दोपहर १ बजे से शुरू के लिए लिए संपन्न हुई। बैठक के संबंध में नगर कारवाह राघवेंद्र मालवीय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संचलन के लिए रेहटी नगर में अधिक से अधिक संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित हो। इसके लिए संपूर्ण कार्ययोजना बताई गई। तथा बस्ती प्रभारी और नगर टोली नियुक्ति की तथा संचलन के लिए स्टिकर टी-शर्ट और ट्रेकसुट आदि प्रचार सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। और गणवेश के लिए रेंज प्रांगण के सामने प्राप्त की जाएगी। बैठक को जिला कारवाह राकेश वर्मा ने भी संबोधित किया। और उन्होने भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
आर एस एस की बैठक आयोजित