रेहटी बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण जिला पंचायत सीहोर के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति सीहोर के अध्यक्ष मोहनलाल पंवार ने किया। जहां कक्षा ७वीं, ८वीं, ९वीं, १०वीं के छात्रों से पारस्परिक संवाद के दौरान ज्ञान संबंधी प्रश्र पूछे और शिक्षा के उद्देश्य तथा व्यावहारिक ज्ञान, तथा नैतिक शिक्षा पर बल देते हुए श्री पंवार ने छात्रो से कई सवाल पूछे। जहां छात्रो द्वारा संतोषजनक उत्तर देने पर उन्होने छात्रों की सराहना की। इस मौके पर उपस्थित स्कूल प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं से उनकी समस्याएं भी पूछी गई। और समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव भी दिए गए। उन्होने सभी कक्षाओंं में घूमकर निरीक्षण किया। जहां सभी कक्षाएं विधिवत संचालित होने पर उन्होने खुशी जाहिर की।