दिनाक 29 /12/2017 को तलेन में शासन द्वारा चल रहे स्वछता सर्वेक्षण 2017-18 के लिये तलेन नगर परिषद में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे नगर के व्यपारियो की एक बैठक नगर परिषद परिसर में आयोजित की ओर गयी जिसमे नगर को साफ स्वच्छ बनाने व किस तरह नगर को स्वछता सर्वेक्षण में नंबर वन बनाया जाए इस पर चर्चा हुई इस पर नगर के व्यपारियो ने नगर में सफाई की समस्याओं के बारे में नगर परिषद मुख्य न प अधिकारी भगवान सिंह भिलाला व न प अध्यक्ष सीमा भट्टर के समक्ष समस्याए बताई जिसे जल्द से जल्द निराकरण करने काआस्वाशन दिया व नगर में बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त व सब्जी बाजार को शिफ्ट करने व नगर के मुख्य मार्ग पर भारी वाहन का प्रवेश निषेध करने का निर्णय लिया इस अवसर पर नगर के स्वच्छ्ता बॉन्ड एम्बेसडर अवध उपाधयाय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नगर को स्वछता में नंबर वन बनाने में आप सभी का सहयोग की अपेक्षा है आज नगर तलेन स्वछता सर्वेक्षण में एप्स डाउनलोडिंग में मध्यप्रदेश में 9 वे स्थान पर व जिले में 5 वे स्थान पर है यह सब आप सब के सहयोग से हुआ है इस बैठक में सांसद प्रतिनधि कैलाश यादव विधायक प्रतिनधि संजय भट्टर उपाधयक्ष प्रतिनधि राईस आगा नगर कांग्रेस अध्यक्ष राईस मेव पार्षदों में रमेश यादव श्याम वत्रे अवध उपाधयाय ओम यादव दिनेश यादव कमल यादव सादिक खा मोहन जाटव तेजसिंह कुशवाह नईम बेग जयराम अहिरवार भाजपा व्यपारी प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष प्रमोद माहेश्वरी कांग्रेस व्यपारी प्रकोष्ठ दिनेश अग्रवाल सतीश यादव आदि उपस्थित थे