माचलपुर :- शासन दुवारा मध्यप्रदेश सभी आर टी ओ चेक पोस्ट खत्म करने के बावजूद कोडक्या की पुरानी चेक पोस्ट के वहा आर टी ओ दुवारा वाहन चेकिंग अव्हर लोडिंग के नाम पर भारी वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है जबकि वाहन को बिना तोल काँटे पर तोले ही अधिक लोड के नाम पर राशि वसूली जा रही है, जबकि कई यात्री वाहन इनके सामने से बिना परमिट गुजर रहे है । करीब पांच दिनों से कोडक्या में पुरोहित बस के मालिक के खेत के वहा जहा पर पूर्व में आर टी ओ बेरियल संचालित था वहां पर सुबह से दल बल व प्रायवेट कर्मचारियों के दम पर आने - जाने वाले वाहनों को रोककर कागज चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का दौर जारी है जब इसकी सूचना लोगो द्वारा नगर के पत्रकारों को मिली तब नगर के पत्रकारों की टीम चेकिंग स्थल पहुंची लेकिन जब तक आर टी ओ की जो टीम वहा वसूली कर रही थी वहा से चली गई इस संबंध में जिन ट्रक वालो पर कार्यवाही हुई उनमे से उदाहरण के तौर पर मनीष गुप्ता सोयत वाले ने बताया कि मेरी गाड़ी के कागज कंप्लीट होने के बावजूद आर टी ओ के साथ चल रहे फूलचंद्र विश्वकर्मा ने आठ हजार रुपये लिये तब गाड़ी छोड़ी फूलचंद्र से फोन पर बात की गई तो फूलचंद्र का कहना है कि मेरी तो गाड़ी है इसलिए साथ रहता हूं आप RTO साहब का नम्बर लेलो और उनसे बात करो ,वही दूसरी गाड़ी जिसमे रेती भरी थी उसके पास रॉयल्टी से लेकर हर कागज कंप्लीट था उसके बावजूद जप्ती कर थाने में गाड़ी  खड़ी कर दी गई एवं गाड़ी के समस्त दस्तावेज और ड्रायवर के लाइसेंस आदि भी लेकर रख लिए । उक्त स्थान पर चेक पोस्ट की भांति ही कार्य किया जा रहा जो शासन के निर्देश की अवेहलना है । संबंधित अधिकारी वाय. एस. यादव से मोबाइल पर बात की गई तो बोले कि शासन के आदेश है और आप पत्रकार हो में ये कैसे मान लू इसलिए में आपको कोई जानकारी नही दे सकता हु आप कल मुझे ऑफिस में आकर मिलो में अभी ब्यावरा हु ,सोचने की बात तो यह है कि जब किसी पत्रकार के पूछने पर यह जवाब मिलता है तो आम आदमी से किस प्रकार यह अवैध वसूली की जा रही होगी जबकि जानकारी तो कोई भी ले सकता है , शासन के आदेश के नाम पर अवैध वसूली का ये नया तरीका है जिसमे लोगो को परेशान किया जा रहा है जुसमे प्रायवेट लोगो के साथ मिलकर परिवहन विभाग के कर्मचारी लोगो से वाहन के कागज की जांच के नाम पर पैसे वसूल रहे है और इनसे पूछने वाला कोई नही है , ड्रायवर का कहना है कि वाहन को रोककर कागज माँग कर लेलेते है और गाड़ी थाने में खड़ी करदो यह बोल देते है इसके अलावा कोई बात नही करते है फिर उनका ही दलाल आता है और कहता है में छुड़वा दूंगा लेकिन साहब को 8000 हजार रुपये देने पड़ेंगे और रुपये लेकर गाड़ी छोड़ देते है आखिर कब तक इस प्रकार से अवैध वसूली का दौर जारी रहेगा इसका जवाब परिवहन विभाग के कर्मचारी नही दे पा रहे है , 00000000000000000000