इंदौर- इंदौर में स्कूल से वापस लौटते समय एक स्कूलबस की ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई है, इस हादसे में 10 बच्चों के मारे जाने की खबर है, जबकि 4 दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए है l घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है l पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में दोपहर के समय दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई है, बस और ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया l बस में बैठे बच्चे उछल कर सड़क पर आ गिरे और कुछ ड्राइवर के साथ ट्रक और बस के बीच में फस गए थे l
घायलों को तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है l वही मृतकों को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है, घटनास्थल की तस्वीर इतनी भयावह थी कि देखने वाले कांप उठे l कई घायल बच्चे देर तक दर्द के मारे चिल्लाते रहे l खबर मिलते ही महापौर मालिनी गौड़ बच्चों को देखने हॉस्पिटल पहुँच गई हैं l