होशंगाबाद - बिना नंबर और बिना तिरपाल डालें अंधाधुंध रफ्तार से नेशनल हाईवे पर दौड़ता यह साक्षात यमराज किसी छुटभैया नेता, विधायक या मंत्री का ही हो सकता है l आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बाद भी जिला प्रशासन के निकम्मेपन का खामियाजा, टू व्हीलर वाहनों से सफर करने बालों को भुगतना पड़ता है l बिना तिरपाल ढांके रोड पर दौड़ते डम्परों से रेत उड़कर लोगो के ऊपर गिरती है, जिससे दुर्घटनाएं घट रही हैं l होशंगाबाद से ओबेदुल्लागंज होकर, भोपाल तक रेत का परिवहन करने वाले माफिया, प्रशासन को जेब में रखकर निकल जाते हैं और प्रशासन मूकदर्शक बनकर सब कुछ देखता रहता है l आखिर प्रशासन की ऐंसी क्या मजबूरी है ? जिसके चलते इन पर रोकथाम नहीं लग पा रही है l
होशंगाबाद -प्रशासन के दावों और नियमों को मुंह चिढ़ाता, नेशनल हाईवे पर दौड़ता बिना नंबर का डम्पर