नई दिल्ली – अब मेट्रो, डीटीसी एवं क्लस्टर बसों में कॉमन मोबिलिटी कार्ड से सफ़र करने वालों का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है l दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि आने वाले सप्ताह में डीटीसी की २०० और क्लस्टर स्कीम की ५० बसों में मेट्रो कार्ड से सफ़र किया जा सकेगा l १ अप्रैल से यह सभी बसों के लिए मान्य हो जायेगा l

               दिल्ली सचिवालय में इस बारे में हुई बैठक के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि आने वाले सप्ताह से २५० बसों में लोग मेट्रो कार्ड से सफ़र कर सकेंगे l उन्होंने कहा कि कार्ड का ट्रायल चल रहा था, जो कामयाब रहा है l एक महीने बाद इसकी समीक्षा की जाएगी और इसे १ अप्रैल से सभी बसों के लिए मान्य कर दिया जायेगा l