वॉशिंगटन - अमेरिका अगले दो दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ अगली कार्रवाई की घोषणा कर सकता है. यह बात अमेरिकी प्रेस सचिव सैंडर्स ने व्हाइट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कही l सैंडर्स ने कहा कि येरुशलम के मसले पर पाकिस्तान व अन्य देश जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का साथ नहीं दिया, उनके खिलाफ कार्रवाई की घोषणा अगले दो दिनों में की जाएगी l इससे पहले ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता की 25.5 करोड़ डॉलर की रकम आतंकियों का पनाहदेने को लेकर रद्द कर दी गई l सैंडर्स ने कहा कि इस्लामाबाद को आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए ज्यादा कुछ और कदम उठाने चाहिए l
पाकिस्तान के खिलाफ जल्दी ही अगली कार्यवाही होगी – अमेरिका