अशोकनगर - मुंगावली में उप चुनाव के रूप में अभी पिक्चर के पहले ट्रेलर देखिए, अगर ट्रेलर अच्छा लगे तो 5 माह बाद फिर पिक्चर देखिए।यह बात प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मुंगावली में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण करते समय जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मिश्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का बिना नाम लिए कहा कि जो लोग यहां जन आक्रोश रैली कर रहे हैं, में उनसे पूछना चाहता हूं कि यहां नगरपालिका कांग्रेस की, विधायक और सांसद कांग्रेस का फिर ये आक्रोश रैली किसके लिए?
उन्होंने कहा कि में साफ तौर पर कह रहा हुं कि पहले हमें इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो, आज सभी पार्टियां जाति गत जहर फैला रहीं हैं, और देश को तोड़ने का काम कर रहीं हैं। आज परेशानी जातियों की नहीं देश की है, और केबल भारतीय जनतापार्टी ही देश को जोड़ने का काम कर रही है। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने महू में बाबा साहब के नाम से बड़ा तीर्थ बनाया है, नागपुर, मुम्बई, दिल्ली में भाजपा सरकार ने बाबा साहब के स्मारक बनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव से यहां किसी की सरकार बनने,बिगड़ने वाली नहीं है, पर भविष्य मुंगावली का तय होना है। अगर यहां से विधायक भाजपा से बनता है तो एक मंत्री यहां ब्याज में मिलेगा, में छाती ठोक कर कहता हूं कि यहां के विकास के लिए जान लगा दूंगा।
इस अवसर पर श्री अरविंद भदौरिया, श्री अवधेश नायक,श्री भुजबल सिंह अंत व्यवसायी विकास निगम अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई,श्री गोपीलाल जाटव विधायक, हरिबाबू राय, मलकीत सिंह संधू, यादवेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र ताम्रकार,सचेन्द्र पाराशर, शीला जाटव, सत्येंद्र कलावत आदि उपस्थित थे।