उत्तरप्रदेश - योगी सरकार अब उन प्रदर्शनकारियो पर लगाम कसने जा रही है, जो धरना-प्रदर्शन की आड़ में बसों और पार्को में तोड-फोड़ की घटना को अंजाम देते हैं l यानी भविष्य में सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के जेब से ही योगी सरकार नुकसान की भरपाई करेगी l

              ख़बरों के मुताबिक योगी सरकार अन्य राज्यों की तर्ज पर डिफेसमेंट एंड डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट को लाने जा रही है. इस कानून को अमलीजामा पहनाए जाने के बाद बसों व पार्कों में तोड़-फोड करना, दीवारों पर बिना अनुमति से स्लोगन लिखना और इश्तिहार चस्पा करना जुर्म के दायरे में होगा, जिसके लिए एक सुनिश्चित जुर्माना होगा और उसकी वसूली की आरोपी के जेब से की जाएगी l