महाराष्ट्र-  २०० साल पुराने युद्ध की बरसी पर पुणे में भड़की जातीय हिंसा के मामले में गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू के छात्रनेता उमर खालिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है l भीमा-कोरेगांव युद्ध की 200वीं सालगिरह से जुड़े कार्यक्रम के बाद महाराष्ट्र के कई इलाकों में जातीय हिंसा फैल गई थी l एक शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोनों ने अपने भाषणों से लोगों को उकसाया जिसके बाद राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम दिया l