जीरापुर - स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर परिषद में दो नये मेजिक वाहनों को विधायक हजारीलाल दाँगी एवम नपाध्यक्ष बलराम टाँक द्वारा हरी झण्ड़ी दिखाकर सफाई अभियान की कड़ी में जोड़ा गया l मुख्य नपाधिकारी के.के. शिवहरे ने बताया कि नगर को स्वच्छता के रूप में 2018  में नम्बर वन लाने के लिऐ नगर को निरन्तर साफ सफाई और सुन्दरता की और ले जाया जा रहा है l

           इसी अभियान के तहत दो नवीन मेजिक वाहन जिनकी कीमत 10लाख 30 हजार रूपये है, आज उन्हे हरी झण्ड़ी देकर सफाई कार्य से जोडा गया है । इस मोके पर लेखापाल देवनारायण दाँगी , देवकीनन्दन जमींदार ,सुनिल हिन्डोनिया, सुरेश गुप्ता ,माधोसिह दाँगी , रमेश नाथ,रामगोपाल दाँगी,आजाद झावा,महेश झावा उपस्थित रहे ।