होशंगाबाद -एसपी अरविंद सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों से हुई 5 लाख की लूट का खुलासा किया है । एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने ३ आरोपियों को गिरफ्तार किया है l आरोपियों से लूटे गए ४ लाख २५ हजार रूपये सहित एक देशी कट्टा, कारतूस, मोटर सायकल और चाकू बरामद किया गया है l लूट के मास्टर माइंड डोलरिया के खोक्सर निवासी अमरसिंह कीर सहित गुफरान शाह निवासी बुधनी और होशंगाबाद निवासी करण सिंह कीर को हिरासत में लिया गया है l पुलिस के अनुसार अमरसिंह कीर पीएनबी शाखा में केसीसी का एजेंट रह चुका है l