कानपुरपटकापुर पुलिस चौकी के सामने चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है । इसका खुलासा तब हुआ, जब आईजी क्राइम ब्रांच की टीम ने एक फ्लैट में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से संचालिका समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
           पटकापुर पुलिस चौकी के सामने स्थित सूर्या टॉवर के ग्राउंड फ्लोर पर एक अधिवक्ता का फ्लैट है। अधिवक्ता ने फ्लैट आजाद नगर निवासी एक महिला को किराए पर दिया था। आईजी क्राइम ब्रांच की टीम के प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि उन्हें कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि पटकापुर में सेक्स रैकेट चल रहा है। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने सूर्या टॉवर में छापामार कार्यवाही की । छपे के दौरान टीम को मौके से रैकेट चलाने वाली संचालिका, तीन युवतियां और चार युवक मिले। टीम सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है l

          ख़बरों के अनुसार रैकेट में शामिल एक महिला शहर के ज्योतिषाचार्य की बहू भी है।इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।क्षेत्रीय लोगों की मानें तो सूर्या टॉवर में करीब 50 फ्लैट हैं। आधे से अधिक फ्लैट में लोग परिवार के साथ रहते हैं।टॉवर के नीचे के फ्लैट में रैकेट चल रहा था।