राजगढ़ /तलेन - नगर परिषद में गणतंत्र दिवस को लेकर एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें गणतंत्र दिवस के लिए की जाने वाली तैयारियो को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं सुझाव प्रस्तुत किये गये l इस बैठक नगर की सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनधि शामिल हुए ।
इस बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सीमा भट्टर, सांसद प्रतिनधि कैलाश यादव, विधायक प्रतिनधि संजय भट्टर, मुख्य नगर परिषद अधिकारी भगवान सिंह भिलाला, उपाधयक्ष प्रतिनधि राईस आगा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राईस मेव, पार्षदों में रमेश यादव, श्याम वत्रे, अवध उपाधयाय, ओम यादव, दिनेश यादव, कमल यादव, सादिक खा, मोहन जाटव, तेजसिंह कुशवाह, नईम बेग, जयराम अहिरवार आदि उपस्थित थे ।