माचलपुर :- नगर में गोघटपुर रोड पर स्थित मुक्तिधाम पर चारो ओर गंदगी पसरी हुई है, जिसकी समय-समय पर बीएमपी न्यूज़ २४ के संवाददाता द्वारा नगर परिषद का ध्यान आकर्षित करने के लिए खबर प्रकाशित की गई थी l जिसके चलते नगर परिषद नींद से जागी ओर मुक्तिधाम को स्वच्छ बनाने हेतु सफाई अभियान गुरुवार से शुरू कर दिया गया है l
उक्त कार्य मे करीब 25 से 30 कर्मचारियों को और जेसीबी मशीन को लगाया गया है l जिसमे परिसर में फैले कचरे एवं मिट्टी के ढेरों को जेसीबी से एकत्रित कर ट्राली में भरवा कर फिकवाया जा रहा है l वही पॉलीथिन , कांटेदार झाड़ियाँ आदि को जलाने का कार्य किया जा रहा है l
दरोगा महेंद्र सिंह मण्डलोई ने कहा कि जितने भी दिन लगेगे, लग जावेगे लेकिन मुक्तिधाम परिसर को पूर्ण रुप से स्वच्छ बनाकर ही रहेंगे l इस मौके पर महेंद्र सिंह मण्डलोई , रामबाबू हाड़ा , वीरेंद्र सिंह मण्डलोई, अनार सिंह , रामप्रसाद सोनी सहित अन्य समाज सेवी मौजूद थे ।