आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार तय होने के बाद पार्टी में घमासान मच गया है l उम्मीदवारों की दौड़ में शमिल कुमार विश्वास को टिकिट नहीं दिया गया है l इसके कारण वह खुलकर अरविन्द केजरीवाल के विरोध में आ गए है l कुमार विश्वास ने कहा कि अरविन्द ने मुझसे मुस्कुराते हुए कहा था कि सर जी आपको मारेंगे पर शहीद नहीं होने देंगे, तो में आपको बधाई देता हूँ और अपनी शहादत को स्वीकार करता हूँ l गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए संजयसिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा का टिकिट दिया है l केजरीवाल के इस फैसले पर कई लोगों ने सवाल उठाये हैं l
अरविन्द ने कहा था कि हम आपको मारेंगे पर शहीद नहीं होने देंगे- कुमार विश्वास