मेंगलुरु – ख़बरों के अनुसार कर्नाटक के मेंगलुरु में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दो हिन्दू युवतियों की पिटाई कर दी l जानकारी के अनुसार यह दोनों युवतियां अपने मुस्लिम दोस्तों से मिलने गई थी l इसी बात पर हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के लोगों ने इन दोनों की पिटाई कर दी है l
इस पूरे घटनाक्रम का जिक्र युवती ने विडियो बनाकर सोसल मिडिया पर शेयर किया था l इस मामले में मेंगलुरु पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है l पुलिस के अनुसार इस मामले की जाँच की जा रही है l