उत्तरप्रदेश में सभी मदरसों में हिन्दू त्योहारों पर छुट्टी घोषित करने के फरमान के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है l जानकारी के अनुसार इस मामले पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस फरमान का स्वागत तो किया है परन्तु उन्होंने यह भी कहा है कि आरएसएस के स्कूलों में भी ईद एवं अन्य मुस्लिम त्यौहार मनाना भी अनिवार्य किया जाये l उन्होंने रमजान पर दिए जाने वाले अवकाश में कटौती पर भी नाराजगी जाहिर की l उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब पर आधारित देश है इसलिए सभी धर्मों को सामान दर्जा मिलना चाहिए l
उत्तरप्रदेश - मदरसों में हिन्दू त्योहारों पर छुट्टी घोषित करने के फरमान पर छिड़ी नई बहस