लखनऊ - जानलेवा ठण्ड में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीती रात अचानक रेन बसेरों के हाल देखने पहुँच गए l जियामाऊ नगर निगम में एक आश्रय गृह में जमीन पर सोते हुए लोगों को देखकर सीएम ने कहा कि कोई भी जमीन पर नहीं सोयेगा l उन्होंने कहा कि इन लोगों के लिए बिस्तर एवं पलंग का इंतजाम किया जाये l

           इसके बाद योगी ने चकबस्त रोड पर एक रेनबसेरे का भी निरीक्षण किया l सीएम ने कहा की हमेशा यहाँ साफ़ सफाई रहना चाहिए l वहां मौजूद लोगों से उन्होंने हाल चाल पूछा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली l