खिलचीपुर - विधायक हजारीलाल दांगी ने बुधवार को मुख्यमंत्री सड़क योजनांतर्गत 4  सड़को का भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया । खिलचीपुर से मोहनपुरा, एन एच 52 से लिम्बोदा, एन एच 52 से सालरी, एनएच 52  से दुर्जनपुरा में डामर की सड़कें बनेगी l ग्राम लिम्बोदा में आयोजित सभा में विधायक दांगी ने कहा की शिवराज ओर मोदी की सरकार गरीब किसान हितेषी कार्य कर रही है l सरकार के विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं l सरकार की योजना गिनाते हुए उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसानों के लिये भावंतर योजना शुरु की है ।

               इस मोके पर जनपद अध्यक्ष जगदीश दांगी, मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र गोड़, मनोज मलाकर, बलवन्त सिंह, बद्रीलाल दांगी, नाथूसिंह,प्रेमसिंह,प्रदीप गुप्ता, घनशयाम गुप्ता, दीपक मेवाड़े,बलवन्त पवार, कैलाश सिसोदिया, मोतीलाल ,मानसिंह दांगी सुरेंद्र पवार, सहित ग्रामवासी मौजूद थे l