रेहटी - बीती रात 11 बजे सडक़ हादसे में २ युवाओं की मौत हो गई। नये वर्ष के 3 दिन में 4 मौते होने से यह वर्ष हादसो भरा वर्ष दिखाई दे रहा है। बीती रात गांव बोरी निवासी राजेंद्र पुरी पिता लखनलाल पुरी उम्र 22 वर्ष, मोहित पिता संतोष गिरी 20 वर्ष जो अपनी इंडिका कार से सलकनपुर होते हुए आंवलीघाट स्नान के लिए जा रहे थे, तभी लौटते समय रात्रि 11 बजे सलकनपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने इंडिका कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गाड़ी खाई में जाकर गिरी। जिससे इंडिका में सवार राजेंद्र और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को दोनो शवों का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं ।