रेहटी- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में सफाई अभियान चला रहे हैं। और यह सफाई अभियान कई स्थानों पर सफल होता नजर भी आ रहा है लेकिन रेहटी से करीब २ किमी दूर स्थित गांव गेहूंखेड़ा साफ-सफाई, नाली, स्वच्छ सडक़ो के अभाव में गंदगी की मार झेल रहा है। वहीं स्वच्छता का अभियान चलाने वालों की इस गांव पर नजर नही पड़ रही है। इस गांव में एक भी नाली नही है। पूरा गंदा कचरा, पानी गांव की सडक़ों पर फैला पड़ा रहता है। गांव की गलियों में सूखे में भी कीचड़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। कीचडय़ुक्त गलियों में रोज स्कूली बच्चों और गांव के लोगों का आवागमन होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यह हालात साल भर गांव में बने ही रहते हैं। गांव में घरों से निकलने वाला कूड़ा-करकट के उचित व्यवस्थापन की भी जगह नही है। जिससे मजबूर होकर लोगों ने अपने घरो के पीछे घूड़े के ढेर लगा रखे हैं। ग्रामीण बदबू एवं बीमारियों की मार झेल रहे हैं। स्वच्छता अभियान के इस दौर में गेहूंखेड़ा गांव की यह स्थिति बेहद शर्मनाक है। गांव के नारायण चौहान ने बताया कि गांव में यह हालात वर्षों से निर्मित है। जिनको दूर करने के प्रयास अभी तक नही किए गए हैं। वहीं आने-जाने में हम ग्रामवासियों को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। गांव में नाली तक की व्यवस्था नही है।
सडक़ बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव बनाकर लोनिवि को दे दिया है। स्वीकृत होते ही ग्राम गेहूंखेड़ा में सडक़ निर्माण हो जाएगा।
रामजीवन शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत गेहूंखेड़ा