रेहटी- अवैध लकड़ी चोरी की लगातार धर पकड़ के बाद भी लकड़ी चोर लकड़ी चुराने से बाज नही आ रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की मुश्किले और बढ़ गई हैं,और उन्हें कड़ी गश्त कर इन लकड़ी चोरो पर अंकुश लगाना पड़ रहा है। वन विभाग ने टीम गठित कर, गश्ती के दौरान फिर से बीती रात एक बाईक पर 16 नग अवैध लकड़ी के पायें जो चारपाई में लगाए जाते हैं, जब्त किये हैं । जिनकी कीमत 20 हजार बताई जा रही है। अवैध लकड़ी के साथ एक सुजुकी बाईक बरामद की है।
सतराना चकल्दी मार्ग से बाईक और ये चारपाई के पायें जब्त किए गए हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। ज्ञात हो कि वन परिक्षेत्र अधिकारी रितु तिवारी रेहटी के मार्गदर्शन में गठित टीम जिसमे उप वन क्षेत्र अधिकारी देवीसिंह भामर, आरएस जादौन, वन रक्षक चंदर सिंह चंद्रवंशी, स्थायीकर्मी अजहर अलि द्वारा यह चौथी कार्रवाई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रितु तिवारी ने बताया कि वनों को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियोंं को किसी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। वन विभाग की लगातार सघन गश्त जारी है l