होशंगाबाद –  खनिज विभाग के तमाम नियमों को मुखाग्नि देता हुआ यह नजारा बांद्राभान रेत खदान का है जहाँ से जेसीबी मशीन द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है l जिसकी पुष्टि यह तस्वीर कर रही है, और चीख-चीख कर यह बयान कर रही है कि खनन माफिया सारे नियम कानूनों को ताक में रखकर यहाँ से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन कर रहे हैं, और खनिज विभाग की उदासीनता के कारण जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है l