होशंगाबाद – कहा जा रहा है कि इंडिया बदल रहा है, डिजिटल हो रहा है l इसके लिए तमाम सरकारी तन्त्र अपने-अपने तरीके से इसको सफल बनाने में लगे हुए है l वास्तविकता कुछ और ही है l जानकारी के मुताबिक इंडिया को डिजिटल बनाने के नाम पर केवल ऊपरी चमक-धमक भरे नियम कानून से आम जनता को डिजिटल बनाने की कोशिश की जा रही है l पारंपरिक तरीकों को बंद करके लोगों को डिजिटल तरीके अपनाने के लिए बाध्य किया जा रहा है l लगातार जिसके चलते कई दुष्परिणाम लोगों के सामने हैं l
अब ई स्टाम्प को ही ले लीजिये, ई स्टाम्प विक्रेता दिन रात डिजिटल इंडिया को ही कोस रहे हैं l एक ई स्टाम्प विक्रेता ने बताया कि हमे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l सर्वर बार-बार डाउन हो जाता है जिससे कई बार हमारी राशी हमारे अकाउंट से कट जाती है परन्तु काम नहीं हो पाता है l जिसका खामियाजा सर्विस प्रोवाइडर को उठाना पड़ता है l क्योंकि काम नहीं होने पर कस्टमर पेमेंट नहीं करते है l कोई भरोसा नहीं जब देखो तब वेबसाइट बहुत स्लो चलती है, सर्वर डाउन हो जाता है l जिसके कारण हमे काम करने में बहुत परेशनी हो रही है, कस्टमर भी परेशान हो रहे हैं l इससे तो हमारा पुराना तरीका ही ठीक था l
होशंगाबाद - डिजिटल इंडिया को कोस रहे हैं ई स्टाम्प विक्रेता