भोपाल - राज्य सेवा परीक्षा २०१८ के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं l जब छात्र एमपीपीएससी की आफिसियल वेबसाइट पर फॉर्म भरने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए क्योंकि वेबसाइट पर फॉर्म डालने की तिथि १८-१२-२०१७ दी गई है और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख ०८-०१-२०१७ दी गई है l इसको देखकर छात्रों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई कि आखिर फॉर्म बेक डेट में कैसे डाला जा सकता है l हालाँकि यह सब भूलवश हुआ है परन्तु मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा की आफिसियल वेबसाइट पर इतनी बड़ी गलती होना अपने आप में एक बहुत बड़ी लापरवाही को दर्शा रहा है l
भोपाल - एमपीपीएससी की आफिसियल वेबसाइट पर सामने आई एक बड़ी गलती, जिसे देखकर छात्रों के उड़े होश