भोपाल - मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और भाजपा दोनों भले ही अपनी जीत के प्रति आशान्वित हों परन्तु संगठन और संघ की ख़ुफ़िया रिपोर्ट के अनुसार १० मंत्री और कई विधायक २०१८ के विधानसभा चुनावों में हार रहे हैं  l इस रिपोर्ट के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया है l कई नेताओं की नींद उड़ गई है l रिपोर्ट के अनुसार जो चुनाव हार सकते हैं उनमें  प्रमुख हैं श्योपुर से दुर्गालाल विजय, सबलगढ़ से मेहरबान रावत, जौरा से सूबेदार सिंह, मुरैना से रुस्तम सिंह, भिंड से नरेन्द्र कुशवाह, मेहगांव से मुकेश चौधरी, ग्वालियर ग्रामीण से भरत सिंह कुशवाह, गुना से पन्नालाल शाक्य , राजगढ़ से आशीष शर्मा, गौरीशंकर शेजवार और जयभानसिंह पवैया शामिल हैं l 

           इंदौर से उषा ठाकुर और धार से नीना वर्मा के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, जयंत मलैया, रामपालसिंह, विश्वास सारंग, जैसे दिग्गज भी खतरे में बताये जा रहे हैं जिनका रिपोर्ट में जीतना असंभव बताया गया है l हालाँकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लोकप्रियता बरकरार है परन्तु बड़ी संख्या में मंत्रियों और विधायकों के हारने की इस रिपोर्ट ने भाजपा को आने वाले इस गहरे संकट की आहट जरूर सुनवा दी है l