माचलपुर- ग्राम लिंबोदा के एक निजी स्कूल मां सरस्वती विद्या मंदिर में पतंजलि योगपीठ की ओर से एक दिवसीय योग संस्कार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति योग सिखाते हुए बुद्धि विकासक आसन व प्राणायाम कराया गया l
बालक बालिकाओं को प्रशिक्षित करते हुए योग प्रचारक संतराम गुर्जर ने कहा कि जैसे बढ़ने के लिए पढ़ना जरूरी है वैसे ही बढ़ने के लिए स्वस्थ रहना व योग करना भी जरूरी है l विद्यालय के प्रधान आचार्य श्री दिनेश जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सुबह सूर्य ऊगने से पूर्व जागकर, पानी पीकर शोच क्रिया से निवृत होकर, योग व स्वाध्याय करना चाहिए,तभी हम माता पिता गुरु जन को आत्मिक आनंद देते हुए गांव को आगे बढ़ाने में सहयोग समर्पित कर सकेंगे |
इस अवसर पर मुख्य रुप से विद्यालय के राधेश्याम जी ,शोभाराम जी सोनी,गोविंद सिंह जी बरदानीया (गुर्जर) कल्याण सिंह जी चौहान,विष्णु प्रसाद जी शर्मा आदि शिक्षक सम्मिलित रहे |