माचलपुर :- लिम्बोदा गांव मे पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में जिला योग प्रचारक संतराम आर्य के निर्देशन मे पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ प्रात: योग जागरण रेली निकालकर किया गया | गॉव के वरिष्ट श्री फूलसिहं जी गुर्जर, मंडी अध्यक्ष हरिसिहंजी राठोर, विभाग सेवा प्रमुख योग शिक्षक रामरतन जी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर योग शिविर की शुरुआत की गई l
श्रेष्ठ, पवित्र ओर ईश्वरीय कार्य, योग मे अपना योगदान देकर लिम्बोदा वासियों ने पुण्य स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया । योग सत्र के दौरान योग के विभिन्न प्रकार के अभ्यासो को रोमांचित तरीके से करवाया गया, जिसमें 8 प्राणायाम, 8 प्रकार की बेठक, 12 आसन, 12 दण्ड, 12 सूर्य नमस्कार के अभ्यासो को पूर्ण जागरूकता ओर आनन्द के साथ किया | ग्राम लिम्बोदा के समस्त महानुभावों ने योग के ईश्वरीय कार्य मे अपना सहयोग देकर पांच दिन की योग साधना को नियमित चलाने व अधिक संख्या मे आने का आह्वान किया |जिसमे विशेष रूप से उदयसिहंजी गुर्जर, यशवंतजी पूर्व जनपद अध्यक्ष,देवसिहजी देवनारायण मंदिर समिति प्रमुख आदि उपस्थित रहे l