रेहटी - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमवार को तीर्थ स्थल रामेश्वरम के लिए नगर परिषद रेहटी से ३ तीर्थ यात्रियों और ग्रामीण क्षेत्र के गांव मांजरकुई से ३ तीर्थ यात्रियों को रवाना किया गया । तीर्थ यात्रियों का तिलक कर उनकी शुभयात्रा की कामना के लिए नगर परिषद सभा हाल में एक कार्यक्रम रखा गया जहाँ नप अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, पार्षद अनिल जिराती, मोहन शर्मा, हरेंद्र चौहान, लेखापाल शेरसिंह राजपूत, केशियर सहायक गे्रट टू जेपी चौहान, दिलीप गुप्ता, रामदास मालवीय, जीवन चौहान, गुलैश दुवे, राहुल वर्मा, वन्नू लाल चौहान, राकेश विश्वकर्मा ने उनकी शुभ और सफल यात्रा की कामना की । रामेश्वरम तीर्थ यात्रा में जाने वालों में प्रेमनारायण, गौकुल प्रसाद, शारदा बाई प्रेमनारायण, कैलाश साहू, श्याम लाल साहू रेहटी एवं ग्राम मांजरकुई से कोदर लाल, हीरालाल, जगदीश, दौलत सिंह, रतनबाई जगदीश शामिल है।