रेहटी-  शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहटी में मंगलवार को  जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर के मार्गदर्शन में बच्चों की अध्ययन क्षेत्र में रुचि को बढ़ावा देने के लिए टॉपर का पिटारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । टॉपर का पिटारा कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में त्रिमासिक,अर्दवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए टॉपर का पिटारा नाम का एक बॉक्स बनाया गया है, जिसमें पालक तथा अतिथियों के द्वारा राशि डाली जाती है, जिसका उपयोग श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए किया जाता है l

         कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रेहटी तहसीलदार राजेंद्र जैन एवं रेहटी थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे द्वारा टॉपर का पिटारा खोला गया एवं उनके द्वारा भी ₹500 की नकद राशि अपनी ओर से प्रदान की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार बांटे गए l इस अवसर पर पालक संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद महेश्वरी, वर्तमान अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर के पत्रकार, स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था l कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेंद्र पाराशर के द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती सुधा सलोमन के द्वारा व्यक्त किया गया ।