होशंगाबाद - जिला क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जगह प्रायवेट एजेंट साहब बनकर काम कर रहे हैं l बाकायदा बाबू के कमरे में एजेंट बैठकर फाइल निपटा रहे हैं l यह काम वर्षों से चल रहा है l जब इस बारे में आरटीओ अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यहाँ सभी विभाग के ही कर्मचारी काम करते हैं कोई बाहर का आदमी यहाँ काम नहीं कर सकता है l लायसेंस एवं रजिस्ट्रेसन का काम करवाने आने वाले लोग तो इन एजेंटों को ही अधिकारी मान लेते हैं और अपने सारे काम इन्ही लोगों से करवाते है l
वाहनों के रजिस्ट्रेसन होने के बाद विभाग के नियमों के तहत डाक से वाहन मालिक के पास दस्तावेज पहुँचने चाहिए पर ऐंसा नहीं हो रहा है l वाहन चालकों को कार्यालय बुलाकर एजेंटों द्वारा कुछ राशि वसूलकर ही उनको रजिस्ट्रेसन या लायसेंस दिए जाते हैं l जिला परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया का कहना है कि एजेंटों के साहब बनकर काम करने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है अगर ऐंसा है तो वह इसकी जानकारी लेंगे l