आरएसएस ने २०१९ के लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने खतरे की घंटी बजा दी है l आर एस एस के अनुसार आगामी लोकसभा चुनावों में किसानों की समस्यायें और बेरोजगारी का मुद्दा भाजपा पर भारी पड़ सकता है l इन मुद्दों के प्रति उदासीनता भारी पड़ सकती हैं l ख़बरों के अनुसार आर एस एस ने कहा है कि अगर हमारी बातों पर ध्यान दिया जाता तो गुजरात में भाजपा का प्रदर्शन ऐंसा नही होता l गुजरात में भले ही भाजपा ने सरकार बना ली है परन्तु इससे न तो पार्टी खुश है और न ही संघ l आने वाले २०१९ के लोकसभा चुनावों में सभावित खतरे को भांपकर संघ ने भाजपा के शीर्ष नेताओं को इससे अवगत करा दिया है l साथ ही कहा है कि अगर समय रहते चेता नहीं गया तो परिणाम सामने होंगे l