सलसलाई पुलिस थाना क्षेत्र के समीप मदाना जोड़ पर सोमवार को शाम 5:00 बजे, मदाना से भैसवा माताजी अपने परिवार के साथ जा रहे इंदर सिंह प्रजापत की मारुति 800 गाड़ी में अचानक आग लग गई l  Maruti 800 गाड़ी गैस से संचालित थी और इसीलिए शायद गाड़ी में आग लगी है l  गाड़ी में आग लगते ही गाड़ी में सवार लोगों ने कूदकर अपनी  जान बचाई l  वहां उपस्थित लोगों ने डायल हंड्रेड व पुलिस को फोन लगाकर इस बारे में बताया, खबर मिलते ही तुरंत ही डायल हंड्रेड व थाना प्रभारी अजीत तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया l गाड़ी आग में पूरी तरह जलकर ख़ाक हो चुकी है l