होशंगाबाद – नए साल के जश्न मनाने के तौर तरीके बहुत तेजी से बदलते जा रहे हैं l जिनमे से कुछ तरीके बहुत शर्मनाक और नई पीढ़ी के अभिभावकों के लिए चिंताजनक है l स्कूल कालेज के छात्र-छात्राएं नए साल के जश्न के उन्माद में डूबकर किस हद तक बेशर्मी और आवारागर्दी पर उतर आये हैं इसका अंदाजा यदा-कदा सड़कों पर, पार्कों में, होटलों में, और नदी किनारे देखे जाने वाले आपत्तिजनक और अश्लील द्रश्यों से लगाया जा सकता है l किसी भी अवसर पर सेलेब्रेशन अच्छी बात है पर उसका क्या तौर तरीका होना चाहिए यह भी बहुत जरूरी है l आज अश्लीलता इन सब पर भारी है l अब सवाल यह उठता है कि आखिर इसकी रोकथाम कैसे होगी ? प्रशासन, बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद् से एक अहम सवाल है कि न्यू ईयर के नाम पर हो रही इस आवारागर्दी पर रोकथाम कब तक लगेगी ?
होशंगाबाद – बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् से अहम सवाल ?