राजस्थान - अलवर से बीजेपी विधायक बनवारी लाल सिंघल ने सोमवार को मुसलमानों को लेकर एक विवादित बयान दिया। जिसको लेकर राजनैतिक घमासान मचा हुआ है l ख़बरों के अनुसार उन्होंने कहा कि हिंदू एक और दो बच्चे पैदा कर रहे हैं, उन्हें उनको शिक्षित करने की चिंता है, जबकि मुसलमानों को इस बात की चिंता है कि देश पर राज कैसे किया जाए। शिक्षा और विकास उनके लिए मायने नहीं रखते हैं।

              उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी लिखा था कि मुसलमान देश पर राज करने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं। वे हिंदुओं को उनके ही देश में दबाने के लिए अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि बहुसंख्यक होने पर मुसलमानों की राजनीति चलेगी, वे हिंदुओं को निचले स्तर के नागरिक की तरह जीने पर मजबूर करेंगे। इसलिए ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे हिंदू हो या मुस्लिम सभी को दो ही बच्चे पैदा करने की अनुमति हो l