तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने २०१७ की विदाई बेला में सारा सस्पेंस ख़त्म करते हुए यह एलान किया कि वह अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे है l इसके लिए वो किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे बल्कि अपनी खुद की पार्टी बनायेंगे l उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारने की भी बात कही है l

        इसी बीच तमिलनाडू के भाजपा प्रमुख सुन्दरराजन ने कहा है कि रजनीकांत २०१९ के लोकसभा चुनावों में एनडीए का समर्थन करेंगे l उन्होंने कहा कि रजनीकांत के राजनीति में आने से एनडीए को फायदा होगा l