नई दिल्ली – मोदी सरकार के अनुसार अब टैक्स चोरों की खैर नहीं है l सरकार का कहना है कि टैक्स चोर भाग तो सकते है लेकिन अब उनका बचना नामुमकिन है l सरकार ने टैक्स चोरों पर शिकंजा कसने के लिए बिग डेटा के अलावा टैक्स के नियमों में फेरबदल किया है जिससे टैक्स चोरों की हर चाल को मात दी जा सके l

               नए नियमों के अनुसार टैक्स अधिकारियों को यह अधिकार दिए गए है कि वह टैक्स चोरों का पता लगाने के लिए अब बैंकिंग, बीमा, और स्थानीय निकायों में जमा किये गए डेटा बेस का इस्तेमाल उन लोगों के पते निकालने के लिए कर सकते हैं l जिससे उन लोगों को नोटिस भेजा सके l सरकार के अनुसार यह नया नियम टैक्स चोरों के लिए एक बड़ा सरदर्द बनने वाला है l