कोलकाता – एक अहम खबर आ रही है कि तीन तलाक मामले की याचिकाकर्ताओं में से एक इशरत जहां भारतीय जनता पार्टी में शमिल हो गयी हैं l भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने पर इशरत जहाँ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी मुस्लिम महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ रहें है इसलिए में पार्टी में शामिल हुई हूँ l

              पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि भाजपा कार्यालय में इशरत जहाँ ने पार्टी की सदस्यता ले ली है l इस अवसर पर भाजपा की हावड़ा यूनिट ने इशरत जहाँ को सम्मानित भी किया l इशरत जहाँ ने कहा कि भाजपा का हिस्सा बनने पर में बहुत खुश हूँ l  

             बतादें कि इशरत जहाँ को उनके पति ने २०१४ में दुबई से फोन करके तीन तलाक दे दिया था l इशरत के अनुसार इस दौरान वह काफी मानसिक तनाव से गुजरी हैं l इशरत जहाँ उन ५ याचिकाकर्ताओं मे से एक हैं, जिनकी वजह से सुप्रीमकोर्ट ने तीन तलाक को असंवेधानिक करार दिया है l