भोपाल - प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है कि नए साल के जश्न से ठीक पहले मिसरोद इलाके में अय्याशी के एक अड्डे का खुलासा हुआ है l भोपाल पुलिस ने एक फ्लेट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए मौके से एक लड़की सहित ५ लोगों को गिरफ्तार किया है l ख़बरों के अनुसार मिसरोद थाना क्षेत्र में स्थित शीताल्धाम कॉलोनी के एक फ्लेट में किसी लड़की द्वारा देह व्यापार का गोरखधंधा चलाने की खबर मुखबिर द्वारा मिली थी l खबर मिलने पर थाना प्रभारी शिखा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची l वहां पहुंचकर पुलिस को एक लड़की एवं ३ युवक आपत्तिजनक हालत में मिले l पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है l सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है l