खिलचीपुर - विधायक हजारीलाल दांगी ने रविवार को डामरीकृत 6 सड़को का भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया l अलग-अलग  गावो में 17 किलोमीटर लम्बी एवं 516.84 लाख की लागत से बनने वाली सड़को का निर्माण होगा l  वही 12 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन भी किया ।इन गावो में कच्चा रोड होने के कारण बारिश में ग्रामीणों को आवगमन में परेशानी आती थी l अब डामर युक्त सड़क बनने से ग्रामीणों को परेशानी से मुक्ति मिलेगी ।

               इस मोके पर ग्राम गुराड़िया, बिसन्या, देवरी, देवपुर, शिवनाथपुरा, मोयाखे ड़ी, दिलावरी गावो में भूमि पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक दांगी ने कहा कि मोदी जी की योजना से अब गाव-गाव में गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास बन रहे है l सरकार का लक्ष्य है 2022 तक सभी के पास अपना घर हो । विधायक दांगी ने शिवराज सरकार को सच्चा किसान हितेषी मुख्यमंत्री बताते हुवे भावंतर योजना की तारीफ की, दांगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सड़क योजना से खिलचीपुर विधानसभा में 80से अधिक सड़के बन रही है । समूह नल जल योजना विधानसभा के सभी गावो के लिए स्वीकृत हो गई है । जिसके बनने से सभी गावो में शुद्ध पेयजल मिलेगा।

               दांगी ने काग्रेस के पूर्व विधायक के 10 वर्षीय कार्यकाल पर जमकर निशाना साधा ।कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष जगदीश दांगी, मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिसिंह सिसोदिया ने भी संबोदित किया। इस मोके पर महामंत्री देवेंद्र गोड़, बालू मालवीय,  अन्तोदय अध्यक्ष बलवन्त पवार,श्रीलाल पवार,मंडल उपाध्यक्ष बद्रीलाल दांगी,  रामनारायण सिसोदिया, कैलाश सिसोदिया,प्रेमसिंह तोमर, भरतसिंह तोमर, नाथूसिंह ,सरपंच मोतिलाल, हजारीलाल, मानसिंह दांगी,बलवन्त पवार, घनशयाम गुप्ता, सरपंच बिरंमसिंघ, रमेश तोमर, लालसिंह, खुशाल दांगी, सहायक प्रबधक के के मौर्य सहित ग्राम के सरपंच ग्रामीण मौजूद थे यहाँ बनेगी सड़के - गुराड़िया से मोई, खिलचीपुर जीरापुर रोड से बिसन्या ,खिलचीपुर रोड से देवरी देवरिया, खिलचीपुर रोड से देवपुर, छातरपूरा,शिवनाथपुरा, आमनपूरा,मोयाखेड़ी, खिलचीपुर रोड से दिलावरी की डामर की सड़के बनेगी वही शिवनाथपुरा, देवरी गाँव में 12 ,12 लाख की राशि के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन भी किया गया ।