होशंगाबाद - विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा ने जिले के समस्त नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई दी है l उन्होंने कहा कि २०१७ अब विदाई ले रहा है, २०१७ में हमारे जीवन के लक्ष्य प्राप्ति के प्रयत्नों में जो कमी रह गई हो , उसे हम नए वर्ष २०१८ में दुगनी मेहनत और लगन से पूरा करें l भगवान् सभी नागरिकों को उनके कर्तव्यपथ पर सफलता पूर्वक चलने का आशीर्वाद दे, नव वर्ष पर हमारी यही कामना है l उन्होंने कहा कि नगर इटारसी मेरे गृह क्षेत्र में मुझे लेकर जो पर्चे बंटवाए गए हैं l यह विरोधियों द्वारा मेरी एवं पार्टी की छवि को लेकर किया गया एक दुष्प्रचार है l लेकिन मैं अपनी पार्टी के साथ सदैव जनहित में समर्पित था और रहूंगा l इसी के साथ नव वर्ष की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं l
होशंगाबाद - विधानसभा अध्यक्ष ने दी जिलेवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें